Showing posts with label olympics 2012 india. Show all posts
Showing posts with label olympics 2012 india. Show all posts

Monday, 6 August 2012

चक्का फेंक में विकास फाइनल में पहुंचे

London Olympic 2012 Hindi News - चक्का फेंक में भारत के विकास गौड़ा ने लंदन ओलंपिक में फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। विकास ने अपने दूसरे ही हिट्स में 65.20 मीटर चक्का फेंक कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। लंदन ओलंपिक में एथलेटिक्स में फाइनल में पहुंचने वाले गौड़ कृष्णा पूनिया के बाद दूसरे एथलीट बन गए है।
                                                              विकास गौड़ा
विकास के अलावा ईरान के ई हदादी ने 65.19 मीटर दूर फेंककर क्वालीफाई कर लिया है। इस ओलंपिक से पूर्व भारत के सिर्फ छह एथलीट ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सके थे। चक्का फेंक में 65 मीटर से दूर चक्का फेंकने वाले खिलाड़ी को फाइनल में जगह मिल जाएगी।
एथलेटिक्स के किसी भी मुकाबले में फाइनल में पहुंचने वाली पुनिया भारत की छठवीं एथलीट हैं। इससे पूर्व मिल्खा सिंह, पीटी उषा, एस श्रीराम, गुरबचन सिंह रंधावा और अंजू बॉबी जॉर्ज फाइनल में प्रवेश कर चुके हैं।

Source-  http://www.jagran.com/olympics2012/headlines-olympics-2012-vikas-gowad-qualified-for-final-in-discus-throw-9542685.html

Saturday, 4 August 2012

Heartbreak for Vikas, Out of Olympics 2012 after AIBA Overturns Win

London Olympic 2012 Hindi News- ओलंपिक में एक और पदक जीतने की भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। बॉक्सिंग के जिस मुकाबले को भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण यादव जीत गए थे, उसी मुकाबले में उन्हें बाद में हारा हुआ घोषित कर दिया गया।

 विकास कृष्ण यादव

69 किग्रा भार वर्ग बॉक्सिंग के मुकाबले में विकास ने अमेरिकी बॉक्सर को 13-11 से हरा दिया। रेफरी ने विकास की जीत की घोषणा भी की, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने इस फैसले पर सवाल उठा दिए।
बॉक्सिंग संघ ने वीडियो फुटेज देखकर जूरी का फैसला बदलते हुए अमेरिकी बॉक्सर को 4 अंक दे दिए। इसके बाद विकास को 13-15 से हारा हुआ घोषित कर दिया। इस हार के बाद भारतीय खेल प्रेमियों में निराशा है।
इस फैसले से हैरान भारतीय दल के अभियान प्रमुख पीके मुरलीधरन राजा ने कहा कि फैसले को हाथ जोड़कर नहीं माना जाएगा, हालाकि इस मामले में विकल्प सीमित है। राजा ने कहा कि मैं इंडियन बॉक्सिंग ग्रुप से मुलाकात करूंगा। इसके बाद आगे के ऐक्शन पर फैसला लिया जाएगा।

भारतीय ओलिंपिक संघ ने इस मुद्दे पर औपचारिक शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया है। भारतीय बॉक्सिंग टीम के मैनेजर भूपिंदर ने इस मुद्दे पर कहा कि कृष्णा को हारा हुआ करार देना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम एसोसिएशन के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। भारतीय ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष तरलोचन सिंह ने कहा है कि टीवी पर साफ लग रहा था कि विकास कृष्ण अमेरिकी मुक्केबाज पर भारी पड़ रहा था।
गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है, जब भारतीय बॉक्सर के साथ बेइमानी हुई है। इससे पहले बॉक्सर सुमित सागवान के जीते हुए मैच को भी हारा हुआ घोषित कर दिया गया था। हालाकि इस फैसले का भारत ने विरोध किया और दोबारा जाच की माग की, लेकिन इसके बाद भी कोई खास सुनवाई नहीं हुई थी।

 Source:- http://www.jagran.com/olympics2012/headlines-heartbreak-for-vikas-out-of-olympics-after-aiba-overturns-win-9536773.html

Followers

Blog Archive